Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंजाब को मान सरकार की बड़ी सौगात, 76 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया लोकार्पण

    पंजाब को मान सरकार की बड़ी सौगात, 76 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया लोकार्पण

    August 14, 2023 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब पंजाब में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए राज्य की मान सरकार ने 76 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धुरी से इनका शुभारंभ किया।

    सीएम मान ने उद्घाटन से पहले अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य क्रांति की तरफ बढ़ता पंजाब…पिछले साल आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हमने पंजाब में 75 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए थे जिसका आंकड़ा एक साल में ही 583 पर पहुंच गया है…जिसका फायदा अब तक लगभग 45 लाख लोग ले चुके हैं…अब हम आज़ादी के 76 साल पूरे होने पर आज 76 और नए आम आदमी क्लीनिक लोक समर्पित कर रहे हैं जिससे ये गिनती 659 हो जाएगी…ये क्लीनिक उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं जो अब तक इलाज महंगा होने की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित थे…हमारा ख्वाब, सेहतमंद पंजाब।

    स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

    स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में 403 गांवों और 180 शहरों में 583 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं। इनका अब तक 44 लाख से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों ने मुफ्त मेडिकल टेस्ट करवाए हैं। इन क्लीनिकों पर 38 तरह के टेस्ट किए जाते हैं और 80 तरह की दवाएं लोगों को दी जाती हैं। इन क्लीनिकों से 30 करोड़ रुपये से अधिक की दवाएं दी जा चुकी हैं।

    इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजना के तहत 550 हाउस सर्जन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। सरकार ने इन सबकी सैलरी 30 से बढ़ाकर 70 हजार रुपये कर दी है। इसका असर यह हुआ कि 300 डॉक्टरों ने बाढ़ के समय में बेहतर सेवाएं दी हैं। राज्य में 40 जिलास्तरीय अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। इनमें 19 जिलास्तरीय, छह सब डिवीजन व 15 कम्युनिटी अस्पताल शामिल हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.