अमेरिका में इस समय एपस्टीन फाइल्स को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस बीच अब बड़ा पर्दाफाश हुआ है. हाल ही में ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमें देश के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते दिखे हैं. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी जांच के तहत शुक्रवार रात (big explosion of epstein files) ढाई बजे (भारतीय समय के मुताबिक) 3 लाख दस्तावेज जारी किए हैं. इन तस्वीरों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई हैं.
कुछ फोटोज में क्लिंटन लड़कियों के साथ पूल में नहाते और पार्टी करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इन फाइलों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुत कम जिक्र है.
इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश की अशांति का फायदा उठा रहे 8 पाकिस्तानी आतंकी संगठन! भारत बॉर्डर के पास लगाया ट्रेनिंग कैंप
जेफ्री एपस्टीन अरबों का मालिक था, जिस पर आरोप है कि वो नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग करता था. वो लड़कियों को अपने हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स के पास भेजा करता था. फिर उन लड़कियों का शोषण किया जाता था. कई लड़कियों ने जेफ्री एपस्टीन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. इसी के बाद अब एपस्टीन फाइल्स को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं.
इन फाइलों में अब तक सामने आया है कि जेफ्री एप्स्टीन और ट्रंप के सोशल रिलेशन थे. 1990 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में जेफ्री एप्स्टीन के साथ ट्रंप के संबंध सामने आए हैं. लेकिन, हाल ही में सामने आई तस्वीरों में ट्रंप का जिक्र नहीं मिलता है.
big explosion of epstein files – न्याय विभाग की ओर से जारी की गई एक तस्वीर में बिल क्लिंटन माइकल जैक्सन के साथ कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आते हैं, जबकि सुप्रीम्स समूह की सिंगर डायना रॉस उनके दाईं ओर खड़ी हैं. इस तस्वीर में जेफ्री एप्स्टीन दिखाई नहीं देता.

