महाराष्ट्र में बहुत जल्द बीएमसी चुनाव होने वाले हैं. इस बार का चुनाव काफी खास होने वाला है. यही वजह है कि सबकी निगाहें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं. इस बार सीटों का आरक्षण लॉटरी से (reservation for dalit tribal women) तय किया जाएगा. लॉटरी सिस्टम का पूरा काम 11 नवंबर को पूरा किया जाएगा. इसके जरिए ही आरक्षण तय किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र निकाय चुनाव का बिगुल बजा! 2 दिसंबर को वोटिंग, 3 को नतीजे; आचार संहिता लागू
reservation for dalit tribal women – मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित करने हेतु 11 नवंबर को लॉटरी की घोषणा की है. इसमें कहा गया कि यह लॉटरी अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग (सामान्य और महिला) और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण तय करेगी.
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र की सियासत गरमाई : उद्धव-पवार का ‘सत्य मार्च’ रद्द, प्रशासन ने रोकी विपक्षी एकता की मेगा रैली
मुंबई में कुल 227 नगर निगम वार्ड हैं, जिनके चुनावों की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है. लॉटरी बांद्रा (पश्चिम) स्थित बाल गंधर्व रंगमंदिर सभागार में आयोजित की जाएगी. आरक्षण सूची का मसौदा 14 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा. नागरिक 20 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक इस पर अपनी आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा सकते हैं. बीएमसी ने कहा कि प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी.

