पंजाब की राजनीति में नवजोत कौर सिद्धू को लेकर अटकलें तेज हो गयी है. नवजोत कौर सिद्धू की सोशल मीडिया पर हाल ही में की गई एक पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. इस पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा की है. दरअसल, नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में खनन और वन क्षेत्र में (big bang in Punjab politics) कमी के मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया है. इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की भी प्रशंसा की है.

इससे पहले नवजोत कौर सिद्धू ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और उनकी जमकर तारीफ की थी. इन तारीफों के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिद्धू दंपति भाजपा में वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – मान सरकार ने 314 करोड़ का सुरक्षा कवच बनाकर 2.37 लाख अनाथ एवं आश्रित बच्चों का भविष्य किया मजबूत

नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है और उन्होंने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को अध्यक्ष पद स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया है. हाल ही में नवजोत कौर सिद्धू के ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये’ वाले बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया था. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. इसी बीच, नवजोत कौर सिद्धू का भाजपा नेताओं की ओर झुकाव नए संकेत दे रहा है.

big bang in Punjab politics – नवजोत कौर भाजपा के लिए कोई अजनबी नहीं हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से ही की थी. 2012 में वे भाजपा के टिकट पर अमृतसर पूर्व से विधायक चुनी गईं. बाद में, उन्होंने तत्कालीन अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया. 2016 में, वे अपने पति नवजोत सिद्धू के साथ कांग्रेस में शामिल हो गईं.

 

Share.
Exit mobile version