नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Big Allegation By Former CM) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अपनी गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता से मुलाकात हुई थी और मैंने उनसे अपनी गिरफ्तारी को लेकर बात की। केजरीवाल ने बताया कि भाजपा का बयान सुनकर में हक्का- बक्का रह गया। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि दिल्ली में काम रोकने के लिए मेरी गिरफ्तारी हुई।
इसे भी पढ़ें – वर्क फ्रॉम होम होंगे सरकारी और प्राइवेट ऑफिस!, दिल्ली की साफ हवा के लिए लगेगी 21 पाबंदियां
Big Allegation By Former CM – दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय की सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे। इसी दौरान अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”दो चार दिन पहले मैं इनके एक बड़े नेता से मिला था, उनके नेता से मैंने पूछा कि मुझे गिरफ़्तार करके उनको क्या फायदा हुआ। उन्होंने जो जवाब दिया वो सुनकर मैं भौंचक्का रह गया। मैंने उनसे पूछा मेरी गिरफ्तारी से आपको क्या फायदा हुआ। वो कहते हैं कि दिल्ली सरकार डीरेल हो गई, दिल्ली का काम ठप्प हो गया।”
इसे भी पढ़ें – आतिशी ने CM की कुर्सी खाली छोड़ी, भाजपा, कांग्रेस ने कहा, संविधान और मुख्यमंत्री पद का घोर अपमान
उन्होंने आगे कहा कि मुझे उनका जवाब सुनकर बहुत दुख हुआ और मैं हैरान रह गया। क्या मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था? क्या मुझे गिरफ़्तार करने का उनका मकसद दिल्ली को डीरेल करना था? क्या मुझे गिरफ्तार करके दिल्ली वालों को तक़लीफ पहुंचाना था? मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि चिंता न करें, मैं अब आ गया हूं और हम सभी लंबित काम शुरू करेंगे।

