दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKL) के स्पॉन्सर्ड टेरर, आर्म्स और जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस (terror module busted) ने इस गैंग के 11 आरोपियों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस की स्पेशल का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पूरे देश को ग्रेनेड अटैक से दहलाने की साजिश रच रहे थे.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 9 सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरों को बरामद किया है. इनकी सिक्योरिटी एजेंसीज के पास सेंसेटिव जगहों पर लगाया गया था. उन्हें अनइंस्टॉल किया गया है. इसके अलावा आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. पकड़े गए आरोपी आतंकी मॉड्यूल को चलाने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी. सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे इनके हैंडलर्स भारत मे सिक्योरिटी एजेंसी इलाको में ग्रेनेड अटैक करने का फाइनल प्लान कर रही थी.

इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हाल में गाजियाबाद में बस्ट हुए आतंकी मॉड्यूल के बाद से इस पर काम कर रही थी. उन्हें लगातार इनपुट मिल रहे थे कि गाजियाबाद के मॉड्यूल जो सेंसेटिव इलाकों में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कर लाइव फीड पाकिस्तान भेज रहे थे. साथ ही पता चला कि पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स इसी तरह का एक और मॉड्यूल पंजाब और दिल्ली में चला रहे है. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दो टीमों ने इस मॉड्यूल पर काम करना शुरू किया.

इसे भी पढ़ें – हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि सबसे पहले स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें 3 पंजाब और 3 दिल्ली से हैं. इनकी निशानदेही पर 9 सीसीटीवी सोलर कैमरे जिन्हें सिक्योरिटी एजेंसी सेंसेटिव एरिया के पास इंस्टॉल किया गया था इन्हें अनइंस्टॉल कर बरामद किया गया. सूत्रों से पता चला है कि ये कैमरे डिफेंस बेस्ड के बेहद नजदीक लगाए गए थे.आरोपी खुद को सिविल विभाग का बताकर सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाने का झांसा देते थे ताकि किसी को इनपर शक न हो.

सिम के जरिए इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान के हैंडलर्स को डायरेक्ट भेजी जाती थी, पाकिस्तान के हैंडलर्स इस फीड के जरिए हमारी डिफेंस मूवमेंट पर नजर रख रहे थे. कैमरों के अलावा इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, एक कंट्री मेड पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. ये आरोपी यूपीआई एकाउंट्स के जरिए फंड लिया करते थे जिनका इस्तेमाल हथियार तस्करी के लिए किया जाता था.

terror module busted – दूसरे ऑपरेशन जिसको स्पेशल सेल की SWR टीम हैंडल कर रही थी. टीम ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद 5 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया जो सेंसेटिव इलाको की वीडियो फोटोज शेयर कर रहे थे. इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, 1 देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, हथियारों को रिसीव करने के लिए दो गाड़िया, दो मोटरसाइकिल जिन्हें सेंसटिव इलाको की रेकी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए है.

 

Share.
Exit mobile version