नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसायटी से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर दो बुजुर्ग महिलाओं और (Noida Digital Arrest Case) एक MBBS छात्रा को पूरे 6 दिनों तक अपने जाल में फंसा कर रखा और उनके लाखों रुपए की ठगी की. इस दौरान तीनों इतनी डरी-सहमी रहीं कि उन्होंने किसी से संपर्क तक नहीं किया.

जानकारी के मुताबिक ठगों ने फोन कॉल के जरिए खुद को सरकारी एजेंसी और पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं को डराया. उन्हें कहा गया कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है. इसके बाद लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए उन पर नजर रखी गई, जिससे वह पूरी तरह मानसिक दबाव में आ गईं.

इसे भी पढ़ें – हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जांच में जुटी पुलिस

ठगों ने पहले पीड़ितों से एक लाख रुपये ठग लिए. इसके बाद उनसे दो लाख रुपये की मांग और की. इस दौरान ठग लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए थे और महिलाओं को किसी से बात न करने की धमकी दे रहे थे. मामले का खुलासा तब हुआ जब सोसायटी में रहने वाले पड़ोसियों ने देखा कि महिलाएं कई दिनों से फ्लैट से बाहर नहीं निकली हैं. इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत सोसायटी की AOA को सूचना दी.

Noida Digital Arrest Case 

AOA टीम सिक्योरिटी स्टाफ के साथ फ्लैट पर पहुंची. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, लेकिन जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए. महिलाएं बेहद डरी हुई हालत में थीं. इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एक MBBS छात्रा भी साइबर ठगों के नियंत्रण में थी. बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज के प्रैक्टिकल के लिए जाती थी, लेकिन उसके हर कदम पर ठग नजर रख रहे थे.

 

Share.
Exit mobile version