मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार के आरोपी सलमान का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. गांधीनगर से ले जाते समय आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर किया, जिसके (big action in Raisen) बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी है. आरोपी सलमान को आम लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था. उसका इलाज इस समय भोपाल में चल रहा है.
big action in Raisen – रेप की घटना के बाद प्रदेशभर में भारी बवाल देखने को मिला था. रायसेन में कई जिलों की फोर्स तैनात की गई थी. विरोध प्रदर्शन के दौरान ही पत्थरबाजी भी हुई थी. विरोध प्रदर्शन बढ़ता देख मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

