Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर जालसाज
    • UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े गए शातिर ठग
    • Brij Bhushan Singh Statement: “देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण”, जानें बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा क्यों कहा
    • हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्ध फैलने की आहट
    • अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ी हाइड्रोजन ट्रेन! सफल ट्रायल के बाद हरियाणा में रेल सफर का नया युग शुरू
    • सुखजिंदर रंधावा के घर की बिजली कटने पर पंजाब में सियासत तेज; सुनील जाखड़ ने परिवार की सुरक्षा पर उठाए सवाल
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर भाई रब्बी बाजवा का बड़ा खुलासा, पुलिस और दोषियों को दे डाली खुली चेतावनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मजदूरों की पहली दो बेटियों को 20 हजार देगी भूपेश सरकार, छत्तीसगढ़ में ‘नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’

    मजदूरों की पहली दो बेटियों को 20 हजार देगी भूपेश सरकार, छत्तीसगढ़ में ‘नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’

    March 2, 2022 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Govt) ने मजदूरों के परिवार की पहली दो बेटियों के लिए 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। यह सहायता बच्चियों की शिक्षा, रोजगार और शादी के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर इस योजना की घोषणा की थी। ‘नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’ के तहत आवेदन करने के लिए मजदूर को छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए और छत्तीसगढ़ भवन और अन्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। मजदूरों की वयस्क, अविवाहित बेटियो को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

    इसे भी पढ़ें – राजस्थान और छत्तीसगढ़ का कोयला विवाद,राहुल गाँधी निकालेंगे रास्ता

    Bhupesh Govt – इसके अलावा, लड़की के माता-पिता में से एक या दोनों को कम से कम एक साल के लिए श्रम बोर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि आश्रित बेटी, जिसके लिए आवेदन किया जाएगा, उसे किसी अन्य विभाग या बीओसी बोर्ड के साथ लाभार्थी के रूप में पंजीकृत नहीं किया जाना चाहिए। इस पैसे का उपयोग बेटियों की शिक्षा, रोजगार, कौशल उन्नयन, स्वरोजगार और शादी के लिए किया जा सकता है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम है। आर्थिक सहायता सीधे बेटियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की नोनी सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ करते हुए 16 हितग्राही बेटियों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे।

    इसे भी पढ़ें – CAF जवान की धारदार हथियार से हत्या,नक्सलियों ने शव को सड़क पर फेंका

    आवेदन जमा होने के बाद जिला श्रम कार्यालय में निरीक्षक उसका वेरिफिकेशन कर सहायक श्रम आयुक्त, श्रम अधिकारी या सहायक श्रम अधिकारी को फॉरवर्ड करेगा। इसके बाद राज्य सरकार प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 20,000 रुपये की सहायता प्रदान करेगी। जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘सरकार ने महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल करना शामिल है। सरकार महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।’

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी; यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

    समाज में एकता स्थापित करने का संकल्प: संत समागम में जुटेंगे दिग्गज संत, आध्यात्मिकता की बहेगी धारा

    छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में लागू होगा ‘गुजरात मॉडल’, गजेंद्र यादव का बड़ा बयान

    श्रमिक योजना में फिर बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेज लगाकर निकाले गए पैसे

    Khelo India Tribal Games: महिला हॉकी में मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा की शानदार जीत

    96% नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, जानें 400 सिक्योरिटी कैंप को लेकर क्या है सरकार का प्लान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.