सागर : वैसे तो बुंदेलखंड के दिग्गजों की जंग उजागर है. किसी ना किसी बहाने ये भाजपाई दिग्गज एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं. हालांकि कभी सीधे तौर पर निशाना साधते हैं, तो कभी अपने बयानों के जरिए नाम लिए बिना ये काम किया जाता है. अब पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह का बयान भारी चर्चा बटोर रहा है. जो (opportunistic politics is fatal for democracy) दीपावली मिलन के कार्यक्रम में उन्होंने दिया. उन्होंने अवसरवादी राजनीति पर हमला करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया.
इसे भी पढ़ें – अब दिल्ली दूर नहीं, आज रीवा से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा ATR-72 विमान
हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों से लेकर चौक चौराहों पर उनके बयानों के मायने निकालने का काम जारी है. माना जा रहा है कि ये निशाना उन नेताओं पर साधा गया है, जो सत्ता के सुख के लिए अपने दलों को छोड़कर दूसरे दलों में चले जाते हैं.नगर निगम एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल और उमेश यादव ने नगर निगम के बाघराज वार्ड में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया था.
इसे भी पढ़ें – जनसांख्यिकी पर असर! मथवाड़ में मतांतरण से बदला डेमोग्राफी का गणित, इलाके में तनाव हड़कंप
opportunistic politics is fatal for democracy – जहां पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. कार्यक्रम में उन्होंने समाज और संस्कृति पर तो चर्चा की, लेकिन राजनीति पर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि “राजनीति सभी के भविष्य का निर्णय करती है. हमारे वोट से अगर अयोग्य व्यक्ति चुन कर आता है, तो खामियाजा पूरे समाज को उठाना पड़ता है. इसलिए हमेशा चरित्रवान और सेवाभावी जनप्रतिनिधि चुनिए, क्योंकि राजनीति सेवा और जनकल्याण का माध्यम है.

