भोपाल : राजधानी भोपाल में 16 वर्षीय किशोर रेहान खान की जघन्य हत्या के मामले का भोपाल पुलिस ने 11 दिनों की सघन जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी रील के झांसे में आकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये कमाने के लालच में कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त की जान ले ली और हत्या के (Rehan murder case solved) बाद उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 सोशल मीडिया की फर्जी रील बनी कत्ल की वजह, 1.20 करोड़ का देखा था सपना

पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि हत्याकांड का मुख्य मास्टरमाइंड 20 वर्षीय जोहेब खान है, जो खुद को मेडिकल का छात्र बताता था।करीब एक महीने पहले जोहेब ने 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और तीन अन्य नाबालिगों को सोशल मीडिया पर एक रील दिखाई थी। उस फर्जी रील में दावा किया गया था कि इंसान के प्राइवेट पार्ट को ब्लैक मार्केट में बेचने पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। इस मनगढ़ंत और भ्रामक दावे को सच मानकर सभी आरोपियों ने पैसे कमाने की लालच में अपने ही परिचित दोस्त रेहान की हत्या की पूरी साजिश रच डाली।

 100 रुपये का लालच देकर ले गए धोबीघाट, खरीदार न मिलने पर तालाब में फेंका अंग

योजना के तहत 6 अगस्त को दो नाबालिग आरोपी रेहान को 100 रुपये देने (Rehan murder case solved) का झांसा देकर धोबीघाट ले गए:

    • घात लगाकर हमला: वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपियों ने रेहान को दबोच लिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

    • अंग भंग: हत्या के उपरांत आरोपियों ने सर्जिकल ब्लेड से उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया और प्राइवेट पार्ट काट लिया।

       

 

 

Share.
Exit mobile version