भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग हिंदू किशोरी और उसकी सहेली को डरा-धमकाकर अपहरण करने, होटल में दुष्कर्म करने और मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। आरोपी युवक ने रात के समय मिलने के बहाने नाबालिग को बुलाया और फिर उसे अपने साथ (case of kidnapping and rape) ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी सहेली को भी जाल में फंसाया और उन्हें अपने दोस्तों के सामने परोस दिया।
case of kidnapping and rape – बुधवार को जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, तब जाकर यह मामला उजागर हुआ। बागसेवनिया पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद सैफ के खिलाफ पॉक्सो (POCSO), धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें – जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता अवधपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और करीब दो महीने से आरोपी से परिचित थी। शिकायत के मुताबिक, मंगलवार रात करीब आठ बजे सैफ ने मिलने के लिए कॉल किया था। घर के पास आते ही उसने किशोरी को डरा-धमकाकर अपने साथ ले लिया और उसकी सहेली को भी अपने जाल में फंसाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे और उसकी सहेली को बागसेवनिया स्थित एक होटल में ले जाया गया, जहाँ आरोपी सैफ और अंशित ने उनके साथ गलत काम किया।
बुर्का पहनने का दबाव और पूर्व में भी शोषण का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि सैफ पहले भी कई बार उसे होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण कर चुका है। पीड़िता के अनुसार, उस पर लगातार मतांतरण के लिए दबाव बनाया जाता था और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि वासिद ने भी पूर्व में उसके साथ दुष्कर्म किया है। इन गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


