नई दिल्ली : कांग्रेस के लिए तनमन से समर्पित नेता भोलेनाथ पांडे का 71 साल की आयू में निधन हो गया। वे दोआबा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण (Bholanath Pandey Passes Away) इतना ज्यादा था कि एक बार तो खिलौने वाली गन से विमान हाईजैक कर लिया और अपनी नेता इंदिरा गांधी की रिहाई की मांग कर दी। भोलानाथ पांडे को न केवल राजनीति में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है, बल्कि 20 दिसंबर 1978 को खिलौना बंदूक दिखाकर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को हाईजैक करने के लिए भी याद किया जाता है।
इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी युद्धग्रस्त देश यूक्रेन पहुंचे, युद्ध के बीच खास होगा यह दौरा
Bholanath Pandey Passes Away – इंदिरा गांधी को आपातकाल के बाद घोटाले से जुड़े आरोपों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था। भोलानाथ ने फ्लाइट हाईजैक कर उनकी रिहाई की मांग की थी। उन्होंने विमान के दिल्ली में लैंड होने से पहले अपने दोस्त देवेंद्र पांडे के साथ मिलकर ऐसा किया था। विमान में 132 लोग सवार थे। इमरजेंसी के दौर में दो पूर्व मंत्री एके सेन और धर्मबीर सिन्हा भी विमान में सवार थे।
इसे भी पढ़ें – PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर आया सर्वे, शाह, योगी और गडकरी के नामों पर चर्चा
जब फ्लाइट वाराणसी में लैंड हुई तो भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव से मुलाकात
की थी, जो केंद्र में सत्ता में मौजूद जनता पार्टी के सदस्य थे। घंटों की बातचीत और इंदिरा गांधी को रिहा किए जाने के आश्वासन के बाद विमान को जाने दिया गया। इसके बाद भोलानाथ पांडे और देवेंद्र पांडे ने सरेंडर कर दिया था। हालांकि, साल 1980 में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में वापस आने के बाद भोलानाथ और देवेंद्र के खिलाफ आरोप हटा दिए गए और दोनों को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 1980 के विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था।
