Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे
    • रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन
    • अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच में पहुंचे विज
    • हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा, रची थी लूट की झूठी कहानी
    • Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने छात्र
    • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया ‘लोकतंत्र की जीत’
    • ‘झुकती है दुनिया…’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने की हुंकार
    • जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अशनीर ग्रोवर पर BHARATPE की बड़ी कार्यवाही , कम्पनी के सभी जिम्मेदारियों से किया बाहर

    अशनीर ग्रोवर पर BHARATPE की बड़ी कार्यवाही , कम्पनी के सभी जिम्मेदारियों से किया बाहर

    March 3, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    फिनटेक कंपनी भारतपे (BharatPe) और अशनीर ग्रोवर  का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में कंपनी के बोर्ड ने अशनीर ग्रोवर को सभी पदों से हटाकर बाहर कर दिया है। बोर्ड की बैठक के बाद कंपनी ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर इसकी जानकारी दी।  इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि फाइनेंशियल मिसडीड को लेकर वह ग्रोवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाली है।

    इसे भी पढ़ें – नई आबकारी नीति पर जनता की राय, दिल्ली भाजपा 4 मार्च को कराएगी जनमत संग्रह

    इससे एक दिन पहले ग्रोवर ने बोर्ड के नाम इमोशनल पत्र लिखकर त्यागपत्र दे दिया था।  ग्रोवर ने रिजाइन करते हुए त्यागपत्र में कई भावुक बातें भी लिखी थीं और मौजूदा बोर्ड पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।  उन्होंने लिखा था, मैं दुख के साथ यह पत्र लिख रहा हूं क्योंकि मैंने जो कंपनी बनाई, मुझे उसी को छोड़ना पड़ रहा है।  हालांकि मुझे इस बात का गौरव है कि आज भारतपे फिनटेक की दुनिया में लीडर है. इस साल की शुरुआत से मुझे और मेरे परिवार को आधारहीन बातों में उलझाया गया. कंपनी में जो भी ऐसे लोग हैं, वे मेरी छवि खराब करना चाहते हैं।  वे कंपनी को प्रोटेक्ट करने का दिखावा भले ही कर रहे हैं, लेकिन वे भारतपे को भी नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

    इसे भी पढ़ें – 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करके, दुबई भाग रहा बिल्डर परिवार सहित गिरफ्तार

    BharatPe – कंपनी ने बयान में कहा, भारतपे अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए पूरी तरह से कमिटेड है। कंपनी आगे भी भारत में फिनटेक लीडर बने रहने की दिशा में काम करेगी। कंपनी ने संचालन के उच्च मानकों को लागू करने के लिए शिकायतों पर आंतरिक जांच का निर्देश दिया था।  यह जांच इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल एडवाइजर्स कर रहे थे बयान में कहा गया कि ग्रोवर झूठ बोल रहे हैं और आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।  ग्रोवर परिवार और उनके संबंधियों ने कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल किया. इसके लिए फर्जी वेंडर क्रिएट किए गए और उनके सहारे कंपनी के एक्सपेंस अकाउंट से पैसे निकाले गए।  इस तरह ग्रोवर परिवार ने लग्जरी लाइफस्टाइल के खर्चे उठाने के लिए कंपनी के फंड का दुरुपयोग किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA का प्रतिवाद दिवस

    ‘सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए’, दिल्ली में 18 मेट्रो स्टेशन बंद होने पर बोले राहुल गांधी

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.