सुप्रसिद्व कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष नांबियार के घर खुशियों ने दस्तक दी है। रविवार को भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। 3 दिसंबर , 2017 को हर्ष और भारती ने शादी की थी. अब ये मशहूर कपल मम्मी-पापा बन गया है। डिलीवरी से ठीक पहले भारती सिंह ने अपने पति हर्ष के साथ एक फोटोशूट कराया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. बताया जा रहा है कि भारती सिंह ने एक बेबी ब्वॉय (Bharti Singh) को जन्म दिया है, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इसे भी पढ़ें – गंगूबाई को लेकर बोली आलिया भट्ट,रियल लाइफ में चलने पर बत्तख लगूंगी
प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती सिंह अपने काम को लेकर पूरी तरह एक्टिव थीं। डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही उन्होंने काम से छुट्टी ली थी. इस बीच हर्ष नांबियार हमेशा उनके साथ दिखाई देते थे. कैमरे के पीछे हर्ष, भारती का ख्याल रखा करते थे। मां बनने पर भारती सिंह को सोशल मीडिया पर हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष के चाहने वालों ने भी उन्हें ढेर सारा प्यार भेजा है। इस बीच अब फैंस भारती सिंह के बेटे की पहली झलक देखने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में रश्मिका मंदाना इन, परिणीति चोपड़ा आउट
मां बनने से पहले भारती सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो एक खूबसूरत बेटी को जन्म देना चाहती हैं। हालांकि उनकी इस ख्वाहिश को पूरा होने में अभी और समय लग सकता है, क्योंकि कॉमेडियन भारती ने बहुत ही प्यारे लड़के को जन्म दिया है। बेटी की ख्वाहिश को भविष्य पर छोड़ भारती सिंह और हर्ष अपने पहले बच्चे का धूमधाम से स्वागत कर रहे हैं। मां बनने से पहले भारती ने कहा था, ‘लड़की, लड़की चाहिए मुझे. मेरी जैसी मेहनती. आप जैसा नहीं जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है।