केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को भारत टैक्सी ड्राइवरों से बातचीत की. अमित शाह ने 5 फरवरी को दिल्ली में भारत का पहला कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारत (Bharat Taxi Business Model) टैक्सी लॉन्च किया था. ये लांचिंग दो महीने के सफल पायलट ऑपरेशन के बाद के बाद की गई. यह सर्विस शुरू में दिल्ली-NCR और गुजरात में शुरू की गई है और दो साल के अंदर इसे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बढ़ाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अकाउंट सेफ्टी टिप्स

टैक्सी ड्राइवरों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा, “कॉन्सेप्ट यह है कि जो मेहनत कर रहा है, उसे प्रॉफिट मिलना चाहिए, किसी अमीर आदमी को नहीं. हम भारत टैक्सी का आइडिया लेकर क्यों आए? आपने कहा कि बहुत सारी शिकायतें थीं, 30 परसेंट कट जाता था और कोई पक्का नहीं था. उन कंपनियों को चलाने का मकसद मालिकों को अमीर बनाना है. हमारा मकसद भी मालिकों को अमीर बनाना है. फर्क सिर्फ इतना है कि आप मालिक हैं.”

इसे भी पढ़ें – टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज- “प्रधानमंत्री फिर से सरेंडर कर देंगे”

Bharat Taxi Business Model – मंत्री अमित शाह कहते हैं, “आपको सिर्फ़ 500 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे. तीन साल बाद क्या होगा? मान लीजिए भारत टैक्सी 25 करोड़ रुपये कमाती है, तो इस 25 करोड़ रुपये का 20 फीसद, यानी 5 करोड़ रुपये आपके कैपिटल के तौर पर भारत टैक्सी के अकाउंट में जमा हो जाएगा और 80 परसेंट आपके अकाउंट में वापस जमा हो जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टैक्सी कितने किलोमीटर चली है.”

Share.
Exit mobile version