Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार
    • रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग
    • बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों ने की री-एग्जाम की मांग
    • ‘बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी’: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान
    • पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान
    • बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वालों पर केस
    • सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी साजिश का आरोप
    • भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, पुलिस ने दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंची जम्मू, स्वागत करने के लिए हजारों लोग उमड़े

    राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहुंची जम्मू, स्वागत करने के लिए हजारों लोग उमड़े

    January 23, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जम्मू : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra Reached Jammu) के सोमवार दोपहर को कड़ी सुरक्षा के बीच सांबा जिले से जम्मू में प्रवेश करने पर जोरदार स्वागत किया गया। यह पदयात्रा सोमवार सुबह करीब सात बजे जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर सांबा के विजयपुर से शुरू हुई थी और जम्मू के परमंडल में बड़ी ब्राह्मणा पार करने के बाद खासी संख्या में लोगों ने इसका स्वागत किया। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा के लिए सभी आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी। राहुल उस दिन एक विशाल रैली में अपनी पार्टी के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

    इसे भी पढ़ें – देश में अल्पसंख्यक सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं : किरण रिजिजू

    Bharat Jodo Yatra Reached Jammu – ‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारों के बीच यात्रा में कालूचक में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने राहुल गांधी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया। गांधी सतवारी चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर रात्रि विश्राम के लिए सिधरा जाएंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संचार प्रभारी जयराम रमेश, कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख विकार रसूल वानी, उनके पूर्ववर्ती जी ए मीर, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला और पूर्व मंत्री तारिक हामिद कर्रा ने राहुल के साथ पदयात्रा की। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगा लेकर पदयात्रा की।

    इसे भी पढ़ें – जानलेवा साबित हो रहा जल्लीकट्टू , 14 साल के बच्चे को सांड ने पटक-पटककर मार डाला

    कुंजवानी में यात्रा का स्वागत करने के लिए हजारों लोग एकत्रित थे। वहां पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महासचिव (केंद्रीय) एस अमरीत सिंह रीन की अगुवाई में पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल पदयात्रा में शामिल होने के लिए इंतजार करते दिखा।पीडीपी नेता और पूर्व विधायक फिरदौस अहमद टक ने कहा, ‘‘हम गांधी का समर्थन करने आए हैं जो देश में एकता मजबूत करने तथा नफरत खत्म करने के संदेश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस देश की खूबसूरती ‘‘विविधता में एकता’’ है और देश के सामाजिक ताने-बाने पर सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा बड़े पैमाने पर हमला करने के मद्देनजर ऐसी पहल वक्त की जरूरत बन गयी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार

    रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक दबाव का जिक्र, जांच की मांग

    पीएम मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान

    वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप’: चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह

    पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, सुसाइड नोट बरामद

    कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.