Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाई-बहन के साथ मौसी मां के मंदिर से लौटे भगवान जगन्नाथ, यात्रा में देश विदेश के लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

    भाई-बहन के साथ मौसी मां के मंदिर से लौटे भगवान जगन्नाथ, यात्रा में देश विदेश के लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

    June 29, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर : अपने मौसी के घर श्रीगुंडिचा मंदिर में रहने के बाद नौंवे दिन (Bhagwan Jagannath Returned) भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा श्रीमंदिर लौट आए हैं। पुरी में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा देश विदेश के लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचते समय अचानक रस्सी टूटने से एक भोई सेवायत समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें पुरी स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इसे भी पढ़ें – समान नागरिक संहिता को लेकर मंथन करेगा संघ, सरकार्यवाह होसबाले समेत 300 विशेषज्ञ होंगे शामिल

    गुरुवार को सुबह बाहुड़ा यात्रा पूरे विधिविधान और रीति नीति के साथ शुरू हुई। सुबह चार बजे मंगल आरती के साथ अन्य नीति संपादित हुईं। इसके बाद गोपाल बल्लभ व खिचड़ी भोग नीति हुई। इसके बाद चतुर्धा मूर्तियों की पहंडी बिजे की नीति शुरू हुई। सबसे पहले सुदर्शनजी की पहंडी शुरू हुआ। सुदर्शनजी देवी सुभद्रा के रथ दर्पदलन में बैठे। इसके बाद भगवान बलभद्र को पहंडी के जरिए तालध्वज रथ में लाया गया। इसके बाद माता सुभद्रा को पहंडी के जरिए दर्पदलन में लाया गया। सबसे अंत में जगन्नाथ पहंडी के जरिये नंदीघोष रथ में विराजमान हुए।

    Bhagwan Jagannath Returned – इस दौरान चारों ओर हरि बोल और जय जगन्नाथ की ध्वनि गूंजती रही। भगवान बलभद्र के रथ तालध्वज को खींचते समय अचानक रस्सी टूट गई। इस कारण एक भोई सेवायत समेत छह श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें पुरी स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरी के गजपति महाराज ने तीनों रथ पर छेरा पहँरा की नीति संपादित की। उन्होंने सबसे पहले तालध्वज इसके बाद दर्पदलन व सबसे अंत में जगन्नाथजी के रथ नंदीघोष में छेरा पहंरा किया। इसके बाद तीनों रथों को खिंचने की प्रक्रिया शुरू हुई।

    इसे भी पढ़ें – सबसे पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री : खरगे

    समाचार लिखे जाने तक भगवन बलभद्र का रथ तालध्वज व देवी सुभद्रा का रथ दर्पदलन सिंहद्वार के सामने पहुंच चुका था। भगवान जगन्नाथ जी का रथ नंदिघोष मार्किट चौक पहुंच चुका था। देर शाम तक बाहुड़ा यात्रा मौसी मां के घर से निकलकर बंगाली स्कूल चौक होते हुए तोरवा थाना काली मंदिर रोड, दयालबंद, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, तारबाहर,गिरजा चौक, सोलापुरी माता चौक, रेलवे स्टेशन, तितली चौक होते हुए श्री श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंच गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’

    Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात

    West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान

    Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल

    West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.