Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भक्ति और साहित्य का संगम, भद्रेशदास स्वामी को मिला सरस्वती सम्मान

    भक्ति और साहित्य का संगम, भद्रेशदास स्वामी को मिला सरस्वती सम्मान

    September 30, 2025 गुजरात 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के विद्वान संत महामहोपाध्याय भद्रेशदास स्वामीजी को उनके संस्कृत ग्रंथ स्वामीनारायण सिद्धांत सुधा (2022) के लिए देश का प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान 2024 प्रदान किया गया. यह (Confluence of devotion and literature) पहली बार है जब केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिये जाने वाला पुरस्कार किसी संत को मिला है और 22 वर्षों बाद किसी संस्कृत कृति को यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

    अहमदाबाद स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, शाहीबाग में आयोजित भव्य समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, अवार्ड चयन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अर्जुन कुमार सिकरी, कई विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे. न्यायमूर्ति अर्जुन कुमार सिकरी ने अपने संबोधन में कहा: 22 भाषाओं की पुस्तकों की समीक्षा के बाद यह ग्रंथ सर्वोच्च और अद्वितीय सिद्ध हुआ. भद्रेशदास स्वामी को सम्मानित करके ऐसा लगता है मानो पुरस्कार स्वयं ही गौरवान्वित हुआ है.

    इसे भी पढ़ें – अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा खुलासा: विमान के फ्यूल स्विच में आ गई थी खराबी

    स्वामीजी ने यह सम्मान अपने गुरुवर्य श्रीप्रभु स्वामी महाराज और महंत स्वामी महाराज को समर्पित करते हुए कहा: यह मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए एक पवित्र जिम्मेदारी है.nबीएपीएस के वरिष्ठ संत पूज्य ब्रह्मविहारिदास स्वामी ने कहा, यह सम्मान केवल एक संत का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय साधु समाज का है. इसका प्रभाव केवल साहित्यिक नहीं यह सभ्यतागत है.

    Confluence of devotion and literature – सरस्वती सम्मान, केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 1991 से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है. इसमें प्रशस्तिपत्र, स्मृति-चिह्न और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि सम्मिलित होती है. स्वामीनारायण सिद्धांत सुधा ग्रंथ अक्षर-पुरुषोत्तम दर्शन को वेदांत के सिद्धांतों के साथ तार्किक और गहन शैली में प्रस्तुत करता है तथा समानता, ज्ञान और मुक्ति के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है. यह ऐतिहासिक सम्मान संस्कृत की शाश्वत महिमा को उजागर करते हुए भारतीय दर्शन को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाने वाला बना है.

     

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आखिर उस बिल में क्या है, जिसने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में रच दिया इतिहास? जानें हर बारीक डिटेल

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    सूरत में ‘मौत’ का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते खत्म हुआ कुनबा

    31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.