बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद NDA में सरकार गठन की तैयारी चल रही है. दिल्ली से लेकर पटना तक बैठकों का दौर चल रहा है. स्पीकर से लेकर मंत्रियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं. इस (tussle between BJP and JDU) बीच, जानकारी सामने आई है कि विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू में खींचतान है.
दोनों पार्टियां स्पीकर पद अपने पास चाहती हैं. इसपर बातचीत के लिए जेडीयू नेता संजय झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं. गृह विभाग को लेकर भी विवाद है. वित्त विभाग पर भी दोनों दलों की दावेदारी है. हालांकि शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली में इस खींचतान को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक एनडीए गठबंधन में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है।जानकारी के अनुसार छह विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है. इसी आधार पर सहयोगी दलों के कोटे का निर्धारण किया जा रहा है. खबर आ रही है 20 नवंबर को नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते है और उसके बाद 14 और मंत्री बनाए जाएंगे. यानी कुल 34 मंत्रियों को नीतीश कुमार की सरकार में जगह मिलने वाली है.
tussle between BJP and JDU – स्पीकर, गृह और वित्त विभाग को लेकर जेडीयू और बीजेपी में खींचतान है. एलजेपी को अगर डिप्टी सीएम पद मिलता है तो उसके दो मंत्री होंगे. शपथग्रहण समारोह में CM के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं. बाद में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. शपथ के बाद 24 नवंबर से 28 नवंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. सत्र में सरकार सदन में बहुमत साबित करेगी.
