Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ग्रेटर नोएडा को बनाइये सुन्दर व हरा-भरा, सीईओ ने 26 जनवरी तक दिया लक्ष्य

    ग्रेटर नोएडा को बनाइये सुन्दर व हरा-भरा, सीईओ ने 26 जनवरी तक दिया लक्ष्य

    December 29, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यान विभाग की समीक्षा कर 26 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख मार्गों को (Beautiful And Green) हरा-भरा व सुंदर बनाने का लक्ष्य उद्यान विभाग को दिया है। सीईओ ने प्रमुख मार्गों के किनारे बड़े आकार के डिजाइनर गमले लगवाने को कहा है। उद्यान विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रमुख सड़कों पर थीम आधारित फ्लॉवर बेड विकसित किए जाएंगे। इससे सड़कों की खूबसूरती बहुत बढ़ जाएगी। इसकी शुरुआत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होगी। ग्रीन बेल्ट को भी थीम पर विकसित करने को कहा है।

    इसे भी पढ़ें – राम कथा हमारे धर्म और शास्त्रों को जीवंत रखती है : मेनका गांधी

    सीईओ ने चेतावनी दी कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई कोई भी जगह खाली दिखी तो कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा में 62 गोलचक्कर हैं। इनमें से कई गोलचक्करों को निजी संस्थाओं ने अडॉप्ट कर रखा है। इन गोलचक्करों का मौके पर निरीक्षण कर और बेहतर बनवाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख मार्गों से दिखने वाली दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां बनवाने और मेट्रो पिलर पर भी पेंटिंग बनवाने के निर्देश दिए। सीईओ ने निजी संस्थानों से फसाड लाइटिंग जल्द शुरू कराने के निर्देश विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को दिए।

    इसे भी पढ़ें – यूपी में मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही बस पलटी, 25 लोग घायल

    Beautiful And Green – इसकी पॉलिसी पर प्राधिकरण बोर्ड अपनी मुहर लगा चुका है। सीईओ ने उद्यान विभाग से ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क की तरह ही थीम पार्क ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी विकसित करने को कहा है। उन्होंने इन सभी कार्यों को 26 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। बैठक में एसीईओ आनंद वर्धन, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह, प्रबंधक नथौली सिंह व गौरव बघेल आदि मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.