Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज
    • Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह
    • Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज
    • Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम
    • Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम
    • Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना
    • Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    • DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्ता बेनकाब
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों की पिटाई, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मियों की पिटाई, नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    November 16, 2023 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बाराबंकी : जिले में रामनगर तहसील के हेतमापुर गांव के मेले में कुर्सियां टूटने को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक (दरोगा) एवं महिला कांस्टेबल सहित (Beating Of Policemen) तीन पुलिसकर्मी को टेंट व्यवसायी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की पाइप से पीट दिया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है।

    इसे भी पढ़ें – इटावा मे वैशाली एक्सप्रेस में आग, भगदड़ मचने से 19 यात्री घायल

    मामले की जांच पड़ताल के बाद सही निस्तारण नहीं करने पर मेले में तैनात सब इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हेतमापुर गांव स्थित बाबा नारायण दास की समाधि पर तीन दिवसीय विशाल मेले में भारी भीड़ होती है। मेले के तीसरे दिन बुधवार को दुकान लगाने वाला सीतापुर जिले का दुकानदार छोटेलाल मेले से वापस जा रहा था। उसने हेतमापुर गांव के टेंट व्यवसायी अनवर से किराए की कुर्सियां ली थीं। वापस करने पर दो कुर्सियां टूटी होने की बात पर दुकानदार एवं अनवर में विवाद होने लगा। छोटेलाल ने इसकी सूचना लालपुर पुलिस चौकी पर दी।

    Beating Of Policemen – यादव ने बताया कि इस पर मेले में तैनात सब इंस्पेक्टर राजाराम, सिपाही अंकुर कुठार एवं महिला सिपाही पूनम शर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर राजाराम एवं अनवर के बीच कहासुनी हो ही रही थी कि अचानक अनवर एवं उसके परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया और उन्होंने टेंट में प्रयोग होने वाले लोहे की पाइप से तीनों पुलिसकर्मियों को पीटा। फलस्वरूप तीनों घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सब इंस्पेक्टर सहित दो पुलिस कर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें थाने भेज दिया गया।

    इसे भी पढ़ें – मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क दुर्घटना, दिल्ली के छह युवकों की मौत

    पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर राजाराम की तहरीर पर अनवर अली, उसकी पत्नी सम्मो उर्फ हसीना, रूमी व बेटे छोटू, शानू, बेटी रूबी और बहन जाकिरा, दामाद वकील व उसकी पत्नी सूबी सहित नौ लोगों खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने सम्मो, वकील एवं जाकिरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि मुख्य फरार आरोपी अनवर पर हथियार कानून एवं धोखाधड़ी के दो मामले पहले से दर्ज हैं। उसके साथ बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन का दावा

    UP Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, जानें पूरा मामला

    बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल

    लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नहीं करता, यूपी पुलिस बनी भरोसे का प्रतीक

    रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल हुए 4 भक्त, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.