Redmi 15A को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. यह Xiaomi के सब-ब्रांड के अर्फोडेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में सबसे नया स्मार्टफोन है. ये स्मार्टफोन तीन (Redmi 15a launched) कलर ऑप्शन में आता है और इसमें ऑक्टा कोर 5G चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी का ये नया फोन 6300mAh की दमदार बैटरी है और डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ उतारा गया है. आइए जानते हैं कि इस हैंडसेट की कीमत कितनी है
Redmi 15a launched – भारत में इस हैंडसेट के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16499 रुपए, 4GB रैम और 128GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपए है. ये फोन Ace Black, Awesome Blue और Amaze Purple तीन कलर ऑप्शन्स में मिलेगा.
Redmi 15A Specifications
-
- ऑपरेटिंग सिस्टम: डुअल-सिम वाला ये फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है. कंपनी का कहना है कि फोन को चार साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे.
-
- खास फीचर्स: इस फोन में महंगे फोन में मिलने वाले Circle to Search, Google Gemini और Xiaomi Interconnectivity जैसे AI-बेस्ड फ़ीचर्स भी मिलेंगे यानी सस्ते फोन में प्रीमियम फीचर्स का लुत्फ उठा पाएंगे.
-
- स्क्रीन: इस डिवाइस में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है.
-
- चिपसेट: ये फोन 6nm प्रोसेस पर बने T8300 5G SoC पर काम करता है, साथ में बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU, 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है.
-
- स्टोरेज: माइक्रोSD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
-
- कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलेगा. वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है.
-
- बैटरी: 6300mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर फोन की बैटरी दो दिन तक का प्लेटाइम देती है.

