Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास
    • शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर विरोध तेज
    • हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी
    • पीड़ित परिवार से मिलने कल गाजीपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, अखिलेश यादव देंगे ₹5 लाख की आर्थिक मदद
    • ‘गाड़ी में AC नहीं, जेब में प्याज…’ भीषण गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया अपना देसी फॉर्मूला
    • नया मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 12 जिलों में ₹47,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”
    • मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेरे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Bastar News: इंद्रावती नदी का सीना चीरकर बनाई अवैध सड़क, बस्तर में रेत तस्करी का नेटवर्क सक्रिय

    Bastar News: इंद्रावती नदी का सीना चीरकर बनाई अवैध सड़क, बस्तर में रेत तस्करी का नेटवर्क सक्रिय

    April 26, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बीजापुर. जिले में नक्सल प्रभाव कम होते ही अब अवैध रेत तस्करी का नेटवर्क तेजी से सक्रिय होता नजर आ रहा है. रेत माफिया और तस्करों ने इंद्रावती नदी में ही 200 मीटर लंभी अस्थायी सड़क बना दी है. जिससे तस्करी का रास्ता तैयार किया गया है. यह निर्माण बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के किए जाने का आरोप है. मामला भोपालपटनम ब्लॉक का है.

    नदी के प्रवाह को मोड़ने की कोशिश

    ग्रामीणों के अनुसार अटटूकपल्ली पंचायत के कोंडामौसम गांव में नदी के बीच मुरूम और रेत डालकर सड़क बनाई गई है. जिससे स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है. साथ ही पाइप पुलिया लगाकर नदी के पानी का प्रवाह मोड़ दिया गया, ताकि रेत निकालने और वाहनों की आवाजाही में आसानी हो सके. इस पूरे मामले में तेलंगाना के कुछ ठेकेदारों की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जिससे यह गतिविधि संगठित रूप लेती दिख रही है.

    बिना ग्रामसभा अनुमति के निर्माण

    गांव के लोगों ने सरपंच और सचिव पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बिना ग्रामसभा की अनुमति और बिना किसी सूचना के यह निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. पंच मोडेम गणपत ने बताया कि सिर्फ औपचारिक रूप से नारियल फोड़कर काम शुरू कर दिया गया, जबकि ग्रामीणों को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई. विरोध करने पर भी उनकी बात अनसुनी कर दी गई.

    इस विषय पर गांव में कोई बैठक नहीं हुई और न ही किसी से अनुमति ली गई. सड़क निर्माण यालम शिवेया, दूबा तुलसीराम और दूबा नागेय की जमीन से होकर किया गया, लेकिन जमीन मालिकों को भी पूर्व सूचना नहीं दी गई.- ग्रामीण तलाड़ी इरैया

    पर्यावरण को खतरा

    विशेषज्ञों के अनुसार इंद्रावती नदी के प्रवाह को रोककर पाइप के जरिए दिशा बदलना गंभीर पर्यावरणीय खतरा है. इससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप, जलस्तर और आसपास के पारिस्थितिकी तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. ग्रामीणों ने पंचायत सचिव रवि दुर्गम पर पहले भी तालाब निर्माण में गड़बड़ी और गबन के आरोप लगाए थे, और अब इस मामले में भी उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.

    रेत खदान स्वीकृत है लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं

    कोंडामौसम की रेत खदान पंचायत को स्वीकृत है, लेकिन उसकी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. इसके बावजूद नदी में सड़क बनाकर तस्करी शुरू कर देना नियमों की खुली अनदेखी को दर्शाता है. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यशवंत नाग ने कहा कि उन्हें पहले इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन सूचना मिलते ही जांच के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अवैध सड़क को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर चुकी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    परिसीमन पर सियासत तेज, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

    भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

    पद्म विभूषण तीजनबाई के निधन की खबरें झूठी, परिवार ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की

    Kawardha News: किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप, शादी के बंधन में बंधने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में जापानी निवेश की तैयारी: सीएम विष्णु देव साय से मिला जापान का प्रतिनिधिमंडल, इन सेक्टरों पर हुई चर्चा

    PM Modi Mann Ki Baat: छत्तीसगढ़ के काले हिरण और बांस के मुरीद हुए पीएम मोदी, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.