वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जाने वाले वीआईपी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब वीआईपी अपने साथ निजी सुरक्षाकर्मियों को मंदिर के भीतर नहीं ले जा सकेंगे. ये फैसला गुरुवार को हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति जल्द ही इस (VIP culture curbed in Banke Bihari Temple) संबंध में दिशा-निर्देश लागू करेगी.

बीते दिनों मध्य प्रदेश के एक वीआईपी के साथ आए निजी सुरक्षाकर्मी ने जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश किया था. इस दौरान तैनात सुरक्षार्मियों ने उनसे बाहर जाने के लिए कहा. इस पर हंगामा हुआ था. वीआईपी के साथ आए सुरक्षाकर्मी की हरकत का मंदिर के सेवायतों और भक्तों ने कड़ा विरोध किया था.

इसे भी पढ़ें – वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अब ये फैसला लिया गया है, जिसके मुताबिक मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मंदिर के प्रबंधक को निर्देश दिए गए और तय किया गया कि जल्द ही नए नियम लागू किए जाएंगे. इसके साथ ही मंदिर में ठाकुरजी को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए सजाए जाने वाले फूल-बंगला के लिए तय की गई राशि में 50 हजार रुपये की छूट दे दी गई है. अब सेवायत 1.51 लाख रुपये की जगह 1.01 लाख रुपये जमा कराकर फूल-बंगला सजवा सकेंगे.

 VIP culture curbed in Banke Bihari Temple – बैठक में मंदिर के चबूतरे से अतिक्रमण हटाने, कॉरिडोर योजना का रास्ता बनाने के लिए भवनों, दुकानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने, मंदिर के खातों का सुचारू संचालन, मंदिर से जुड़े निधिवन की सेवा व्यवस्था व मंदिर की सुरक्षा में की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी का ठेका अगले वित्त वर्ष के लिए लागू करने आदि दो दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा की गई.

 

 

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version