मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां श्रृंगार घाट के पास एक स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालु लापता हो गए. स्टीमर पर करीब 33 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 10 की डूबने से मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं. मौके पर पुलिस और गोताखोरों की (steamer capsized in Yamuna) टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. ये सभी श्रद्धालु पंजाब के लुधियाना से बांके बिहारी के दर्शन करने आए थे.

इसे भी पढ़ें – UP Voter List 2026: यूपी में आज जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, सपा ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप

बता दें कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक यमुना नदी से 25 लोगों को बाहर निकाला है. इनमें से 15 की हालत तो ठीक है, लेकिन 10 लोगों की मौत हो गई. बचाए गए 15 लोगों में जिनकी हालत थोड़ा गंभीर हैं, उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं अन्य बचे आठ लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम द्वारा यमुना नदी से 10 लोगों के शव निकाले गए हैं.

इसे भी पढ़ें – AMU छात्र के कमरे से पिस्टल और जाली नोट बरामद, फर्जी सर्टिफिकेट पर एडमिशन का भी शक

steamer capsized in Yamuna – श्रृंगार घाट मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. स्टीमर हादसे का CM योगी ने भी संज्ञान लिया. CM योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

 .

Share.
Exit mobile version