बालोद : शहर के गंजपारा क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और सर्वोदय मंडल के संरक्षक सुखित राम साहू (60 वर्ष) की मौत हो गई. दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौटते समय एक अनियंत्रित विंगर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के (vice president dies) कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई.
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘गंगालूर कांड’ पर भारी हंगामा! पोर्टा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने पर बिफरा विपक्ष
मिली जानकारी के अनुसार, सुखित राम साहू गंजपारा स्थित एफसीआई गोदाम के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करते थे. रविवार शाम लगभग 7:40 बजे वे दुकान बंदकर अपनी स्कूटी से घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दुर्गा मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार विंगर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें – सामूहिक दुष्कर्म और पार्षद पर हमले का खुलासा, पुलिस ने दुर्ग-धमतरी में दी दबिश; 5 आरोपी सलाखों के पीछे
vice president dies – सुखित राम साहू वर्ष 1994 में नगर पालिका बालोद के उपाध्यक्ष रहे थे. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. उनकी पहचान शहर के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में थी.
