गोंडा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गोंडा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश दो शहजादे घूम रहे हैं। अगर यह सत्ता में आए तो राम मंदिर में बाबरी ताला लगवा देंगे। उन्होंने (Babri Lock On Ram Mandir) मंच से कांग्रेस, सपा,बसपा पर जम कर हमला किया।

इसे भी पढ़ें – भाजपा के लिए राजनीति व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन : स्वतंत्रदेव सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण से एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। उसके साथ ही भारत को तीसरे नंबर का अर्थ तंत्र बनाने का चुनाव है।

Babri Lock On Ram Mandir – राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक राम मंदिर के मामले को लटकाए रखा। मोदी ने 5 सालों में राम मंदिर का केस जीता और राम मंदिर बनकर तैयार हो गया। उन्होंने जय श्री राम का नारा दिया। राहुल गांधी और अखिलेश पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया। क्योंकि इन्हें वोट बैंक का डर था। कहीं इनका वोट बैंक नाराज ना हो जाए।

इसे भी पढ़ें – शराबी युवक ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, गोली मारकर खुद भी जान दी

गृहमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से सवाल किया कि राम मंदिर बनना चाहिए कि नहीं। कश्मीर से धारा 370 हटना चाहिए कि नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि धारा 370 को फिर से वापस लाएंगे। हम कहते हैं कि अब दुनिया की कोई भी ताकत धारा 370 को वापस नहीं ला सकती है।

Share.
Exit mobile version