Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बब्बर खालसा का आतंकवादी IGI एयरपोर्ट से अरेस्ट, PAK आतंकी रिन्दा-पासिया से है कनेक्शन

    बब्बर खालसा का आतंकवादी IGI एयरपोर्ट से अरेस्ट, PAK आतंकी रिन्दा-पासिया से है कनेक्शन

    March 8, 2025 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया. संदिग्ध आतंकी सचिनदीप सिंह जोकि अजनाला का रहने वाला है, की (Babbar Khalsa’s terrorist arrested) गिरफ्तारी IGI एयरपोर्ट से की गई. आतंकी थाईलैंड भागने की फिराक में था, उससे पहले वो पंजाब पुलिस के शिकंजे में आ गया.

    सचिन दीपसिंह बब्बर खालसा आतंकियों को न सिर्फ फंडिंग कर रहा था, बल्कि लॉजिस्टिक और छुपने की जगह भी मुहैया करवा रहा था. ये पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिन्दा और हैप्पी पासिया का करीबी है और उन्ही के इशारे पर BKI का नया मोड्यूल खड़ा कर रहा था.

    टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम

    इससे पहले शुक्रवार को जालंधर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से जुड़ी एक बड़ी टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम किया था. पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी. उनके पास से गोला-बारूद के साथ चार अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए थे.

    Babbar Khalsa’s terrorist arrested – गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ ​​सुखा, जगरूप सिंह उर्फ ​​जग्गा और नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव के रूप में हुई थी. प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी सहयोगी है. उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया, जो वर्तमान में ग्रीस में रहता है, भी इस योजना का हिस्सा था.

    हथियारों के साथ गिरफ्तार हुए थे आतंकी

    अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और अतिरिक्त कनेक्शनों को उजागर करने के लिए आगे की जांच चल रही है. जब्त किए गए हथियारों में एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल जिसमें एक मैगजीन और छह कारतूस हैं, एक पीएक्स5 स्टॉर्म बेरेटा 30 बोर पिस्तौल जिसमें एक मैगजीन और चार गोलियां हैं, और दो देसी पिस्तौल जिसमें मैगजीन और कारतूस हैं.

    बता दें कि दो हफ्ते पहले भी पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था. पंजाब पुलिस ने आतंकी सचिनदीप के खिलाफ LOC जारी की हुई थी, जिसके जरिए थाइलैंड फरार होने की कोशिश करते हुए दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से पकड़ा गया.

    सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ से और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.