बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को दिल्ली से दूसरी बार सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू कर दी है. उनकी यात्रा छतरपुरके कात्यायनी माता मंदिर से शुरू हुई है और आज (Sanatan Padyatra) पहला पड़ाव जीरखोद मंदिर में होगा. दिल्ली से वृंदावन तक की इस यात्रा में देशभर से हजारों साधु-संत शामिल हो रहे हैं. यात्रा का मकसद हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद को खत्म करना और हिंदू समाज में एकता स्थापित करना है.
यात्रा को लेकर क्या बोले बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री?
बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘मुसलमानों के खिलाफ नहीं, हिंदुओं के समर्थन में पदयात्रा है. देश में राष्ट्रवाद चाहिए, जातिवाद नहीं. हमारे हिंदू बच्चे और आपके बच्चे सुरक्षित रहें, देश का इस्लामीकरण न हो. देश में दंगे न हों, गंगा फैले इसलिए हम यह पदयात्रा कर रहे हैं. हम हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं. जातियां हो सकती हैं, लेकिन जातिवाद नहीं होना (Sanatan Padyatra) चाहिए. देश सबका है. यह हर उस पार्टी की पदयात्रा है, जिसमें हिंदू हैं इसलिए हमने सबको न्योता दिया है. अगर देश में जातियों की लड़ाई खत्म हो जाए तो हिंदू एक हो जाएंगे.’
पदयात्रा में कौन-कौन शामिल होगा खास मेहमान?
बाबा की यात्रा में कई साधु-संत शामिल होने वाले हैं. इनमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, जया किशोरी, इंद्रेश उपाध्याय, देवकी नंदन ठाकुर, योगेश्वर बालक दास महाराज, राजेंद्र दास महाराज, महंत राजू दास और चिन्मयानंद बापू शामिल हैं. इसके अलावा वीआईपी की बात की जाए तो संजय दत्त, द ग्रेट खली, अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी, विजय ईश्वरलाल पवार, राजपाल यादव और सुनील ग्रोवर शामिल होंगे.
किस दिन कहां से कहां जाएगी यात्रा?
7 नवंबर: दिल्ली के छतरपुर मंदिर से दिल्ली के जीरखोद मंदिर
8 नवंबरः फरीदाबाद के बायोटेक कॉलेज से फरीदाबाद के दशहरा मैदान NIT
9 नवंबरः बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी के डॉ. एच.एन. अग्रवाल धर्मशाला + ध्रुव गार्डन
10 नवंबरः पृथला के बाघोंला अडानी पेट्रोल पंप से पलवल के गर्वमेंट हाई स्कूल
11 नवंबरः पलवल के शुगर मिल से मीठा गांव (प्रधान जी की भूमि)
12 नवंबरः होडल मंडी से वनचारी (JBM)
13 नवंबरः कोट-1 बॉर्डर (सेल्स टैक्स) से कोसी मंडी
14 नवंबरः वेकमेट इंडिया कंपनी के सामने से गुप्ता टेंट एंड छाता बिलौठी
15 नवंबरः यादव हरियाणा ढाबा से जैत के राधा गोविंद जी मंदिर
16 नवंबरः छठीकरा के चार धाम से वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर.

