समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान शुक्रवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे. अखिलेश और आजम खान की यह दूसरी मुलाकात है. आजम खान के जेल से बाहर आने के (azam khan’s reply to cm yogi) बाद अखिलेश यादव उनके मुलाकात करने रामपुर पहुंचे थे. ये मुलाकात 8 अक्टूबर को हुई थी. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है. आजम ने सीएम योगी के बयान पर कहा कि मैं सबसे बड़ा माफिया हूं.

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम ने कहा कि कुछ हाले दिल उन्होंने कहा, कुछ हाले दिल हमने कहा. इसके साथ ही अखिलेश यादव मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि न जाने कितनी यादें संग ले आए, जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है.

इसे भी पढ़ें – बालू माफिया पर एक्शन! आगे बालू लदा ट्रक, पीछे SDM की गाड़ी… हमीरपुर में ऐसे हुआ

आजम खान सपा प्रमुख से मुलाकात के बाद देश का माहौल खराब हो रहा है. इसलिए बदलाव के लिए सबको एक साथ आना और एकजुट होना बहुत जरूरी है. सीएम योगी के माफिया मुक्त के बयान पर आजम ने कहा कि मैं खड़ा तो हूं सबसे बड़ा माफिया आपके सामने, में न-1 माफिया हूं. मुझसे बड़ा माफिया कौन है? हमारी मिसाले दी जाएंगी.

azam khan’s reply to cm yogi – अखिलेश यादव और आजम खान की एक महीने में भीतर यह दूसरी मुलाकात है. इस मुलाकात को लेकर पहले से किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी. यही वजह है कि मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी सियासी सरगर्मी तेज हो चली है.

Share.
Exit mobile version