Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण

    AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण

    February 28, 2025 खेल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप ए से सेमीफाइनल जाने वाली दो टीमों की सीट पहले ही पक्की हो चुकी है. लेकिन ग्रुप बी में अभी भी मामला फंसा हुआ है. इस ग्रुप में 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला होने वाला है, क्योंकि इससे दोनों टीमों की किस्मत तय होनी है. एक तरफ (Australia Afghanistan Match) अफगानिस्तान के पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचने का मौका है. वहीं कंगारू टीम भी इसे जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री करना चाहेगी. लेकिन लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया है और रद्द होने की भी संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो कौन सी टीम सेमीफाइनल में खेलेगी? आइये जानते हैं पूरा समीकरण.

    मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

    ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 मैच खेल चुकी है. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ उसे जीत मिली थी. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा मैच बारिश की वजह रद्द हो गया था. इस तरह कंगारू टीम 3 अंक हासिल कर चुकी है और पॉइंट्स टेबल में +0.475 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं बात करें अफगानिस्तान की तो उसे अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त मिली थी.

    दूसरे मैच में अफगानी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस तरह उसके पास फिलहाल 2 अंक है और वो -0.990 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है और साउथ अफ्रीका की टीम 2 मैचों में 3 अंक और +2.140 के नेट रन रेट के साथ पहले नंबर पर है. यानि सेमीफाइनल में जाने के लिए अफगानिस्तान की टीम को हर हाल में जीतना जरूरी है. तभी वो 4 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से आगे निकल पाएगी.

    Australia Afghanistan Match – लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंग. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि अफगानिस्तान 3 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम अपना आखिरी मैच हार भी गई तो उसका अंक अफगानिस्तान के बराबर होगा. लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण उसे अगले राउंड में एंट्री मिल जाएगी.

    मैच में बारिश की कितनी संभावना?

    मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक लाहौर में बारिश होने की 71% संभावना है. हालांकि, खेल शुरू होने से ठीक पहले टॉस के समय यानि करीब 2 बजे महज 20% संभावना है कि बारिश होगी. अफगानिस्तान के फैंस दुआ करेंगे कि मैच के समय मौसम पूरी तरह साफ रहे. ताकि उनकी टीम के पास मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका रहे. बता दें अफगानी टीम के पास ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है. हालांकि, वो टी20 वर्ल्ड कप 2204 में उसे एक बार मात दे चुकी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।

    IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद मिला बड़ा ‘तोहफा’

    IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!

    क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट

    KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक युग?

    RCB बिकी 16,000 करोड़ में! 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदी विराट कोहली की टीम; IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.