झांसी : झांसी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा पूछताछ के वास्ते हिरासत में लिये गये एक मुफ्ती को एनआईए टीम पर हमला कर जबरन छुड़ाने के आरोप में शुक्रवार को 11 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
किया गया। पुलिस ने यह (Attack On NIA Team Case) जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें – संभल हिंसा : स्थानीय तुर्कों के खिलाफ गोलीबारी और पथराव के आरोप में FIR दर्ज
झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एनआईए की एक टीम ने बृहस्पतिवार को विदेशी वित्तपोषण के एक मामले में पूछताछ के लिये मुफ्ती खालिद को उसके घर पर छापा मारकर हिरासत में लिया था। इसकी सूचना मिलने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ ने एनआईए की टीम से धक्का-मुक्की की और खालिद को छुड़ाकर अपने साथ ले गयी।
इसे भी पढ़ें – Mahakumbh 2025 : ‘हर घर जल गांव’ बसाएगी योगी सरकार, 40 हजार स्क्वायर फिट एरिया में शुरू हुई तैयारी
Attack On NIA Team Case – उन्होंने बताया कि इस मामले में 11 नामजद और 100 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ एनआईए की टीम पर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाने के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

