उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कभी कुख्यात माफिया अतीक अहमद के खौफ, रसूख और दबंगई के लिए बदनाम रहा चकिया इलाका अब विकास की एक नई और खूबसूरत इबारत लिखने को पूरी तरह तैयार है। जिस जमीन पर कभी अतीक के खौफ के कारण कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता था, उसी जमीन पर अब गरीब और (Padmalok residential scheme) जरूरतमंद परिवारों के लिए एक अत्याधुनिक आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 15 अक्टूबर को यहाँ प्रस्तावित ‘पद्मलोक आवासीय परियोजना’ का आधिकारिक भूमि पूजन करेंगे।

Padmalok residential scheme – प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) द्वारा तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी तेजी से चल रही हैं। पीडीए के सचिव विनीत कुमार सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।लगभग 9,811.35 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्रफल में बनने वाली इस परियोजना पर करीब 150 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहाँ 14 मंजिला भव्य इमारत का निर्माण किया जाएगा।

 14 मंजिला इमारत में होंगे 602 फ्लैट 

इस योजना के तहत कुल 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। प्रत्येक फ्लैट 2 बेडरूम, हॉल और किचन (2BHK) की सुविधा वाला होगा, जिसका क्षेत्रफल 56.45 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है। एक फ्लैट की अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये रखी गई है। इस आवासीय परिसर में सिर्फ घर ही नहीं, कार पार्किंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, स्विमिंग पूल, कम्युनिटी हॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

Share.
Exit mobile version