रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा गठित पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने जिन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है उन सीटों पर अगले महीने सात नवंबर को (Assembly Election) पहले चरण में मतदान होगा। जेसीसी (जे) द्वारा जारी सूची में खैरागढ़ विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उपचुनाव में कांग्रेस से हार गई थी। जेसीसी (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने हैंडल पर उम्मीदवारों की सूची साझा की है।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मोदी-शाह सहित 40 नेताओं के हैं नाम
Assembly Election – जेसीसी (जे) ने खैरागढ़ सीट से लक्की कुंवर नेताम को चुनाव मैदान में उतारा है। 2018 में इस सीट पर जेसीसी (जे) के देवव्रत सिंह ने जीत हासिल की थी। तीन बार कांग्रेस विधायक रहे सिंह अजीत जोगी के करीबी थे। जब जोगी ने नई पार्टी का गठन किया तब देवव्रत सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और खैरागढ़ से जेसीसी (जे) के टिकट पर 2018 का चुनाव लड़ा था। नवंबर 2021 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता में आई तो, तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति जारी रखेगी : शाह
पिछले साल अप्रैल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने इस सीट से वर्तमान विधायक यशोदा वर्मा को फिर से मैदान में उतारा है।सूची के अनुसार, जेसीसी (जे) के अन्य उम्मीदवार रवि चंद्रवंशी (पंडरिया सीट), सुनील केशरवानी (कवर्धा), लोकनाथ भारती (डोंगरगढ़-एससी), शमशुल आलम (राजनांदगांव), मुकेश साहू (डोंगरगांव), विनोद पुराम (खुज्जी), नागेश पुराम (मोहला-मानपुर-एसटी), शंकर नेताम (कोंडागांव-एसटी), बलिराम
कचलाम (नारायणपुर-एसटी), सोनसाय कश्यप (बस्तर-एसटी), नवनीत चांद (जगदलपुर), भरत कश्यप (चित्रकोट-एसटी), बेला तेलाम (दंतेवाड़ा-एसटी), रामधर जुर्री (बीजापुर-एसटी) और देवेंद्र तेलाम (कोंटा- एसटी) हैं।
