Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Saurabh Bharadwaj Detained: दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात, मेट्रो के कई स्टेशन बंद और इंटरनेट सेवा बाधित
    • Atiq Ahmed Gang Update: प्रयागराज में जमीनों की हेराफेरी को लेकर शाह फैसल की शिकायत पर कार्रवाई, जांच में जुटे अधिकारी
    • Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता है पेमेंट
    • Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के बॉक्स
    • Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह का समर्थन
    • UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जानकारी
    • Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी
    • Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार करने के निर्देश
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता में आई तो, तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति जारी रखेगी : शाह

    कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता में आई तो, तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति जारी रखेगी : शाह

    October 16, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजनांदगांव : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस अगले महीने विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में सत्ता में फिर से आती है तो वह तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति जारी रखेगी।राजनांदगांव शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि (Appeasement And Vote Bank) कांग्रेस सरकार ने (रेस्तरां की) खाद्य श्रृंखला की तरह दिल्ली तक एक ‘भ्रष्टाचार श्रृंखला’ बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई तो हम भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूलेंगे और उन्हें उल्टा लटका कर सीधा करने का काम किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस की पहली सूची जारी, आठ विधायकों का नाम नहीं होने पर भाजपा ने साधा निशाना

    शाह ने कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस शासन के दौरान एक ‘बीमारू’ (पिछड़ा हुआ) राज्य बना हुआ था, लेकिन रमन सिंह के सत्ता में आने (2003 में) के बाद 15 साल में यह एक विकसित राज्य बन गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने अप्रैल में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला और लोगों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ फिर से सांप्रदायिक दंगों का केंद्र बने।यह रैली राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और तीन अन्य भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले आयोजित की गई थी।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय भरथरी कलाकार अमृता बारले का निधन, अंतिम संस्कार आज

    Appeasement And Vote Bank – विपक्षी भाजपा ने बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। साहू राज्य के वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होना है। मंच पर मौजूद ईश्वर साहू की ओर इशारा करते हुए शाह ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गयी। उन्होंने कहा कि हम भुनेश्वर साहू के हत्यारे को सजा दिलाएंगे। हमने उनके पिता को टिकट दिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात

    Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निवारण के लिए किया था दौरा

    SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, मिली सौगात

    SECL Dipka Mines News: कलिंगा कंपनी के कार्यक्षेत्र में हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर फूटा लोगों का गुस्सा

    Raipur Central Jail News: कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर नया आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक से करना होगा समन्वय

    Chhattisgarh SIR Voter List: 25 लाख नाम हटने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने की दोबारा सुनवाई की मांग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.