Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    March 25, 2026 गुजरात 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ गुजरात के अमरेली में विजय विश्वास सभा आयोजित की. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं, बल्कि (Arvind Kejriwal in Amreli) आंदोलन, क्रांति, स्वतंत्रता और देश को तरक्की देने का नाम है. पंजाब में जनता की सरकार है और जनता के लिए काम कर रही है. अगर गुजरात में भी आप के नेतृत्व में जनता की सरकार बन गई तो पूरे राज्य का नक्शा बदल जाएगा.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से भाजपा का गुजरात पर कब्जा है. सौराष्ट्र 48 विधानसभा सीटें हैं. 2022 में सौराष्ट्र की जनता ने 48 में से 40 सीटें भाजपा को दी. सौराष्ट्र की जनता ने भाजपा को प्यार, सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन बदले में भाजपा ने भ्रष्टाचार, धक्के, गालियां, अपमान, डंडा और जेल दिया.

    इसे भी पढ़ें – गिरनार अंबाजी मंदिर में ‘अधर्म’! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी और बड़ौदा का पूल टूट गया. यहां के किसानों ने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी मुगफली की फसल खराब हो गई. गुजरात सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए मुआवजे का एलान किया, लेकिन किसानों को नहीं मिला. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अपनी सरकार बनाई है.

    Arvind Kejriwal in Amreli – अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 117 में से आम आदमी पार्टी के 96 विधायक हैं. इनमें 80 से ज्यादा पहली बार आम घरों के लड़के-लड़कियां विधायक बने हैं. वहीं, गुजरात में विधायक की पत्नी, बेटा विधायक बनता है. भाजपा और कांग्रेस में आम घरों के बच्चों को नहीं, बल्कि नेताओं के बच्चों को ही टिकट मिलता है. लेकिन आम आदमी पार्टी आम लोगों के मुद्दे उठाती है और आम लोगों की सरकार बनाती है.

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर बवाल: मान सरकार ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

    E-20 पेट्रोल के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 2 लाख हस्ताक्षर लेकर PM आवास की ओर मार्च

    ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

    सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—’पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी’

    Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

    एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी मरीज की हालत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.