Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी परेड
    • Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा ट्रैक्टर, वीडियो वायरल
    • Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
    • Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने में जुटे स्थानीय लोग
    • Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख के पार
    • Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदियों पर FIR दर्ज
    • Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश
    • Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नबीन ने भी दिए ₹6.35 लाख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » इस बार भ्रष्ट केसीआर की तेलंगाना से विदाई तय : अनुराग ठाकुर

    इस बार भ्रष्ट केसीआर की तेलंगाना से विदाई तय : अनुराग ठाकुर

    November 10, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भाजपा नेता एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने (Anurag Thakur On KCR) गुरुवार को तेलंगाना में एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस और भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर जमकर निशाना साधा। ठाकुर ने कहा कि केसीआर और केटीआर का भ्रष्टाचार अपनी पार्टी का नाम बदल लेने से नहीं छिपेगा। इन्होंने कालेश्वरम बांध प्रोजेक्ट में हजारों करोड़ रुपये का गबन किया है। राज्य के पब्लिक सर्विस कमीशन को परिवार सर्विस कमीशन बनाकर राज्य के तीन लाख युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। तेलंगाना में आज भ्रष्टाचार करने के लिए हर काम में कमीशन फिक्स है। इस बार भ्रष्ट केसीआर की तेलंगाना से विदाई तय है।

    इसे भी पढ़ें – रिटायर फौजियों की दिवाली रोशन, रक्षामंत्री ने OROP की तीसरी किस्त जारी करने का आदेश दिया

    Anurag Thakur On KCR – अनुराग ठाकुर तेलंगाना के मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी चल्लमा कृष्णा रेड्डी के पर्चा दाखिले के बाद रोड शो और जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग एक ईमानदार और विकास वाली सरकार चाहते हैं, जो केवल भाजपा दे सकती है। कांग्रेस की सरकारें जिन राज्यों में बनी वे झूठी गारंटियां देकर बनीं और वे गारंटियां फेल हो गई हैं, झूठी कांग्रेस झूठी गारंटियां। केसीआर ने राज्य के पांच लाख करोड़ डूबा दिए हैं। प्रदेश की जनता इनसे मुक्ति चाहती है और विकल्प के रूप में भाजपा को चाहती है।

    इसे भी पढ़ें – नीतीश के विवादित बयान को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, कार्यवाही स्थगित

    अनुराग ठाकुर ने कहा, इस सरकार ने अपने किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। इसमें सबसे ज्यादा पीड़ित युवा हैं जिन्हें ना नौकरी मिली ना बेरोजगारी भत्ता। तेलंगाना में नौकरियां सिर्फ केसीआर के परिवार में बंटी हैं। कोई सांसद बन गया, कोई मंत्री बन गया, कोई मुख्यमंत्री है। इस बार इन सभी को हराकर कर केसीआर को बाहर करेंगे। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि केसीआर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। बेटी के लिए कोई पद नहीं मिला तो उन्हें दिल्ली शराब घोटाला करने भेज दिया। इन्हें जब तक 30 प्रतिशत कमीशन नहीं मिलता है तब तक यहां काम नहीं होता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट ने भेजा जेल

    West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योगी और राज्यपाल रहे मौजूद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.