Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया
    • Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज
    • Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह
    • Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज
    • Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम
    • Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम
    • Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना
    • Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एक दूसरे के बगैर नहीं रह पा रहे हैं अंजू और नसरुल्लाह, अब अमेरिका में होंगे शिफ्ट

    एक दूसरे के बगैर नहीं रह पा रहे हैं अंजू और नसरुल्लाह, अब अमेरिका में होंगे शिफ्ट

    July 22, 2024 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : पिछले साल भारत की अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्लाह की प्रेम कहानी काफी चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती इतनी बढ़ी की अंजू पाकिस्तान पहुंच गई और वहां अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। कानूनी अड़चनों के चलते अंजू को भारत आना पड़ा और नसरुल्लाह को भारत आने की अनुमति नहीं मिली। नतीजा ये हुआ कि अंजू भारत आ गई और दिल्ली में रहकर नौकरी करने लगी। अब दोनों एक दूसरे (Anju And Nasrullah) को मिस कर रहे हैं और सिर्फ फोन ही उनका एक मात्र सहारा बचा है। अब दोनों ने ये दूरियां खत्म करने और साथ रहने के लिए अमेरिका में शिफ्ट होने का फैसला किया है।

    इसे भी पढ़ें – संसद में बजट सत्र आज से शुरू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण

    भारत में अंजू नसरुल्लाह को काफी मिस कर रही है। वह भले ही भारत में रह रही हो, लेकिन अब भी फोन के जरिए वह पाकिस्तान में नसरुल्लाह से संपर्क में है। वहीं,अपने पति अरविंद से उसका तलाक भी जल्द होने वाला है। खबरो के मुताबिक, अंजू इस समय दिल्ली में रहकर नौकरी कर रही है, जबकि उसके बच्चे भी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। अंजू ने बताया है कि उसका तलाक बस दो से तीन महीने में हो जाएगा। नसरुल्लाह पर बात करते हुए अंजू कहती है कि उसे भारत आने की इजाजत नहीं मिली। यहां किसी का स्थाई पता चाहिए था, जोकि मिल नहीं सका। अंजू के भी किराए पर रहने की वजह से स्थायी पता संभव नहीं हो सका।

    इसे भी पढ़ें – कार्यकाल पूरा होने से पहले ही UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, कहीं पूजा खेडकर विवाद तो नहीं वजह ?

    Anju And Nasrullah – बता दें कि अंजू पहले से ही शादीशुदा थी। उसकी शादी अरविंद नाम शख्स से हुई थी, जिससे उसके बच्चे भी हैं। कुछ साल पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से हो गई। दोनों की बातचीत होती रही और फिर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद एक दिन अंजू ने पाकिस्तान जाने का फैसला किया, लेकिन नसरुल्लाह के बारे में अपने घर में किसी को नहीं बताया। वहां जाकर अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और धर्म बदलकर फातिमा बन गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी

    ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेणुगोपाल का बड़ा बयान

    पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीडियो बनाकर किया सरेंडर का दावा

    ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और सिंबल किया फ्रीज

    कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    PM मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योगी और राज्यपाल रहे मौजूद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.