Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैदराबाद में तोड़ा दम

    बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैदराबाद में तोड़ा दम

    September 13, 2026 देश 2 Mins Read
    Andhra Pradesh News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रकाशम : आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से दिल को झकझोर देने वाली अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। सिंगरायकोंडा मंडल के मूलागुंटापाडु स्थित श्री चैतन्य नवोदय कोचिंग सेंटर के बाहर अपने 11 वर्षीय बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर कीटनाशक पीने वाली मां मौलबी का (Andhra Pradesh News) इलाज के दौरान निधन हो गया।

    Andhra Pradesh News – हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 12 सितंबर की सुबह तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। 10 सितंबर को कोचिंग संस्थान के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलबी ने कीटनाशक गटक लिया था, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले ओंगोल और फिर बेहतर चिकित्सा हेतु हैदराबाद रेफर किया गया था।

    आत्महत्या करने से पूर्व मौलबी ने परिजनों और समाज से यह भावुक गुहार लगाई थी कि उनकी मृत्यु के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को उनके बेटे की कब्र के ठीक बगल में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाए। कनिगिरी निवासी 11 वर्षीय मासूम छात्र तौशिक की छह माह पूर्व इसी कोचिंग सेंटर के हॉस्टल बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

    परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उचित जांच किए बिना मामले को सीधे आत्महत्या का रूप दे दिया, जबकि कोचिंग प्रबंधन की संदिग्ध भूमिका की गहन जांच नहीं की गई। इसी मांग को लेकर मां पिछले 10 दिनों से संस्थान के गेट पर धरने पर बैठी थीं।मृतका मौलबी का गंभीर आरोप था कि कोचिंग सेंटर के पास संचालन की विधिवत मान्यता नहीं थी।

    सिंगरायकोंडा थाने के बाहर परिजनों का जोरदार प्रदर्शन 

    मौलबी की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों, स्थानीय निवासियों और जन सेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिंगरायकोंडा पुलिस थाने के बाहर उग्र धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों और समर्थकों ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया कि मां और बेटे की मौत के जिम्मेदार कोचिंग सेंटर प्रबंधकों व दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान

    Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट

    मोदी के डिनर में 160 कलाकारों की ‘BRICS सिम्फनी’, जिनपिंग और अबू धाबी क्राउन प्रिंस नहीं हुए शामिल

    बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिरफ्तार; बाल विवाह रोका

    तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से घुट गया दम

    9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.