पंजाब में कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को अमरिंदर सिंह बरार (Amrinder Singh Brar) को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अमरिंदर सिंह बरार पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर रह चुके हैं। बरार इस बार के चुनाव में गिद्दड़बाहा से विधायक चुने गए हैं। आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस प्रमुख को लेकर काफी जद्दोजहद चल रही थी।

इसे भी पढ़ें – शहबाज शरीफ हो सकते हैं पाकिस्तान के अगले वजीर-ए-आजम

Amrinder Singh Brar – कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर सिंह बरार को पंजाब में पार्टी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। जबकि प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नए नेता चुने गए हैं। चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पीसीसी चीफ थे, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार थे।पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से पार्टी प्रदेश प्रमुख का पद खाली चल रहा था। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने पीसीसी चीफ के लिए अमरिंदर सिंह बरार के नाम पर मुहर लगा दी है।

अमरिंदर सिंह बरार (राजा वारिंग) चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे हैं। बरार दिसंबर 2014 से मई 2018 तक भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पंजाब कांग्रेस में बरार की गिनती एक युवा नेता के साथ काफी एक्टिव नेताओं में होती रही है। बरार को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बठिंडा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने उन्हें 20 हजार से अधिक वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें – पंजाब में अंग्रेज नौकरी मांगने आएंगे , CM मान के बयान पर विपक्ष का तंज – पहले घर सम्भालो

विधानसभा चुनावों के दौरान बरार अपने प्रचार करने के तरीकों को लेकर काफी चर्चा में थे। उन्होंने अपनी जनसभाओं को दौरान गाना गया था और डांस भी किया था। बचपन में ही बरार अपने माता-पिता को खो दिया था। जिसके बाद ननिहाल में उनका पालन-पोषण हुआ।

Share.
Exit mobile version