पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दम दम उत्तर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी पर दिए बयान पर पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा कि खरगे पहले इस तरह के बयान नहीं देते थे. लेकिन, (Amit Shah on Congress) राहुल बाबा के साथ रह कर उनकी भाषा भी बिगड़ने लगी है. राहुल के साथ रहने का ही असर है जो कांग्रेस अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी जी को आतंकवादी कह रहे हैं.

Amit Shah on Congress – अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल बाबा, मोदी जी को जितना गाली देकर कीचड़ उछालने की कोशिश करेंगे, उतना ही कमल शान से खिलेगा. शाह ने दावा किया कि इस बार बंगाल चुनाव के बाद ममता दीदी की विदाई हो जाएगी. यह चुनाव बंगाल में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है. इस बीच शाह ने एक बार फिर दावा किया कि बीजेपी सत्ता में आई तो बंगाल का रहने वाला बंगाली ही यहां का मुख्यमंत्री बनेगा.

इसे भी पढ़ें – बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP और TMC को जमकर घेरा

इस दौरान अमित शाह ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले आंतकियों को बिरयानी खिलाते थे. उनका सत्कार करते थे. लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनी तो आतंकियों को घर में घुसकर मारा गया है. पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया और आंतकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया गया है.

 4 मई दोपहर 1 बजे दीदी का होगा टाटा बाय-बाय

अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान टीएमसी और ममता बनर्जी पर भी जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 4 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 9 बजे पहला राउंड आएगा, 10 बजे दूसरा राउंड आएगा, और दोपहर 1 बजे तक गिनती समाप्त होते-होते ममता दीदी का टाटा-बाय-बाय हो जाएगा. एक तरह से दीदी को बंगाल से विदा कर दिया जाएगा.

Share.
Exit mobile version