हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री और सीनियर भाजपा नेता अमित शाह ने मंगलवार को चंबा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर (Amit Shah On Congress) निशाना साधा। शाह ने कहा, ‘कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल में भाजपा हुई सख्त, बगावत करने पर 4 पूर्व विधायक 6 साल के लिए पार्टी से निष्क्रासित
अमित शाह ने कहा, ‘हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मानबिंदु और हमारे आस्था के केंद्र, इस सबको कांग्रेस पार्टी ने अपमानित किया था। लेकिन पीएम मोदी ने वोट बैंक की चिंता किए बिना इन सभी स्थानों का सम्मान करके भारतीय जनता का सम्मान किया है। इसी का नतीजा है कि मोदी जी को आपने हिमाचल की सभी सीटें दी, दोबारा प्रधानमंत्री बनाया।बीजेपी लीडर ने कहा, ‘हमने वादा किया था कि हम आएंगे तो हिमाचल को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आज हिमाचल में सड़कें, अस्पताल, पानी की व्यवस्था सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। भटियात और पूरे चम्बा में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में ‘पेंशन’ दांव खेलने की तैयारी में AAP, सरकारी कर्मचारियो को लुभाने की कोशिश
Amit Shah On Congress – अमित शाह ने कहा कि इतने सालों से कांग्रेस की सरकार थी, मेडिकल कॉलेज नहीं मिल रहा था। भाजपा की सरकार आई, अब सरोल क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो रहा है। यहां 380 बेड की क्षमता होगी। उन्होंने कहा, ‘दूसरी तरफ देखिए कि पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 और धारा 35ए को समाप्त कर दिया। आज हमारा कश्मीर भारत के साथ हमेशा के लिए जोड़ने का काम प्रधानमंत्री ने किया।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ‘मिशन दोबारा’ लॉंच, कांग्रेस-आप की भी पूरी तैयारी
शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल में सालों तक काम किया है और यहां के चप्पे-चप्पे को जाना है। इसलिए वह हिमाचल के विकास को जानते हैं, लेकिन ये कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए। अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं, लेकिन अब लोकतंत्र है। अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है।


