बिहार चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंदौली के शिवहर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है. 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. यहां फिर से NDA की सरकार बनने वाली है. . महाठगबंधन’ में न नेता है, न नीति है. उन्होंने (Amit Shah Rally in Sitamarhi) कहा महिलाओं को पैसे मिलने से आरजेडी के पेट में दर्द हो रहा है.

अमित शाह ने कहा कि ‘हम महिलाओं को 10 हजार रुपए रोजगार के लिए दे रहे हैं. RJD के सांसद को दर्द हो रहा है कह रहे हैं पैसे क्यों बांट रहे हो. अरे किसी के दादा में दम नहीं जो महिलाओं को मिलने वाले पैसे रोक ले. ये यहीं नहीं रुकेगा आने वाले समय में हम 2 लाख रुपए देंगे.’

इसे भी पढ़ें – बिहार चुनाव 2025 : प्रियंका गांधी ने NDA को घेरा, पूछा- ‘डबल इंजन सरकार में क्यों नहीं रुका पलायन और बेरोजगारी?

Amit Shah Rally in Sitamarhi – अमित शाह ने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में सीता माता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन हम सीतामढ़ी से लेकर अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन भी चालू कर देंगे. जो अयोध्या आयेगा, वो सीतामढ़ी भी आयेगा और बिहार के टूरिज्म को बहुत फायदा होगा.

गृहमंत्री शाह ने कहा कि 14 नवंबर को राहुल-लालू की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा. यहां फिर से NDA की सरकार बनने वाली है. महाठगबंधन में न नेता है, न नीति है. मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है. जबकि NDA की पांचों पार्टियां, पांडव की भांति एकमुश्त होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.

Share.
Exit mobile version