अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है. अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में बड़े मिलिट्री बेस पर अटैक किया है. काराकास में नेवीबेस पर हमला किया गया है. पेंटागन ने नेवीबेस को निशाना बनाया. शनिवार तड़के करीब 2 बजे वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कम से कम सात धमाकों की आवाज सुनी गई. शहर में (air attack on Venezuela) धुएं के गुबार उठते देखे गए हैं. Sky News Arabia ने दावा किया है कि वेनेजुएला के रक्षा मंत्री के घर और मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया है.

सीएनएन की एक टीम ने शनिवार रात वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई धमाके होते हुए देखे. पहला धमाका स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:50 बजे हुआ. सीएनएन की संवाददाता ओसमारी हर्नांडेज ने कहा, एक धमाका इतना जोरदार था कि मेरी खिड़की तक हिल गई. धमाकों के बाद काराकास के कई इलाकों में बिजली चली गई. साथ ही कई विमान उड़ते भी देखे गए हैं.

इसे भी पढ़ें – भीड़ के हमले में घायल हिंदू युवक ने तोड़ा दम, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की हुई थी कोशिश

air attack on Venezuela – वेनेजुएला सरकार ने इस घटना पर तुरंत कोई बयान नहीं दिया है. धमाकों की आवाज सुनते ही शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर आ गए. काराकास के अलग-अलग हिस्सों से दूर-दूर तक लोगों की मौजूदगी देखी गई.

इस समय अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमले भी हो सकते हैं. इसके अलावा, अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कई नावों पर भी हमले किए, जिन पर ड्रग तस्करी का आरोप था. अमेरिकी सेना की जानकारी के अनुसार इस समुद्री अभियान में अब तक कम से कम 30 हमलों में 107 लोग मारे जा चुके हैं.

 

Share.
Exit mobile version