आपने अक्सर लोगों को अमेरिका और लंदन की चमक-धमक तथा वहां की लाइफस्टाइल की तारीफ करते हुए सुना होगा। लेकिन जरा सोचिए, जब कोई अमेरिकी नागरिक दिल्ली की गलियों में घूमकर यहाँ के आम मोहल्ले की किराना दुकान की मुरीद हो जाए, तो इसे क्या कहेंगे? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली में रहने वाली अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर (Kristen Fisher) ने भारत के लोकल किराना स्टोर्स (American Creator in Delhi) को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देगा।
American Creator in Delhi – आज के इस ‘क्विक कॉमर्स’ के दौर में जहाँ हम ब्लिंकइट (Blinkit) या इंस्टामार्ट (Instamart) जैसे ऐप्स के जरिए मिनटों में सामान मंगाने के आदी हो चुके हैं, वहीं एक विदेशी महिला का नुक्कड़ की दुकान से दूध खरीदने के छोटे से अनुभव पर दिल हार बैठना वाकई सुखद अहसास कराता है।
🇺🇸 अमेरिका की भागदौड़ बनाम दिल्ली की सुकूनभरी पैदल जिंदगी
वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिकी क्रिएटर क्रिस्टन फिशर ने बताया कि उनके घर से महज एक मिनट की पैदल दूरी पर एक छोटी सी किराना दुकान है। वह सुबह टहलते हुए आराम से वहां जाती हैं, दूध खरीदती हैं, कैश में पेमेंट करती हैं और हंसते-खेलते अपने घर वापस लौट आती हैं।
-
-
स्थानीय दुकानों की तारीफ: उन्होंने वीडियो में साझा किया कि भारत के बारे में उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यहां हर गली और हर कोने पर छोटी-छोटी दुकानें मौजूद हैं। जरूरत का हर छोटा-बड़ा सामान कुछ ही कदमों की दूरी पर आसानी से मिल जाता है, जो जीवन को बेहद तेज और सुविधाजनक बनाता है। उन्होंने इन लोकल स्टोर्स को भारत के दैनिक कामकाज की रीढ़ और देश की असली शान बताया है।
-


