टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों की शुरुआत जोरदार अंदाज में की. वर्ल्ड कप के अभ्यास के तौर पर टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले ही मैच में भारतीय टीम ने बिना किसी परेशानी के कीवी टीम को धूल चटा दी थी. बल्लेबाजी (alarm bells before t20 world cup) एकदम जबरदस्त रही और गेंदबाजी में भी कमाल की रही. अब रायपुर में दूसरे मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव की टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मगर पहले मैच में जीत के बाद भी एक कमी नजर आई, जो रायपुर में, इस सीरीज में और फिर टी20 वर्ल्ड कप में भी भारी पड़ सकती है.
नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 190 रन पर ही रोक दिया था और 48 रन से जीत दर्ज की थी. मगर जीत का अंतर बड़ा भी हो सकता था या फिर मैच का नतीजा ही कुछ और हो सकता था क्योंकि न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन टीम इंडिया के लिए बड़ी आफत साबित हो रहे थे. खास तौर पर फिलिप्स, जो धुआंधार रन बना रहे थे और अकेले ही मैच पलट सकते थे.
alarm bells before t20 world cup – अगर ऐसा होता तो इसकी वजह फिलिप्स के साथ ही टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भी होती. भारतीय टीम ने इस मैच में 3 कैच ड्रॉप किए और दो रन आउट के मौके गंवाए. इसमें से 1 जीवनदान तो फिलिप्स को ही मिला. संजू सैमसन ने कीवी बल्लेबाज को रन आउट का एक इतना आसान मौका गंवाया, जिसने चौंका दिया. फिलिप्स उस वक्त 41 रन पर ही थे. फिलिप्स आखिरकार 78 रन बनाकर आउट हुए. वहीं इसके अगले ही ओवर में रिंकू सिंह ने मार्क चैपमैन का आसान कैच टपका दिया था, जो उस वक्त सिर्फ 16 रन पर थे. उन्होंने 37 रन की पारी खेली.
