रांची : असम के मुख्यमंत्री एंव भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने आज महगामा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सरमा ने सहारा का जिक्र करते हुए कहा कि, सहारा में जिसका पैसा डूबा है, भाजपा सरकार बनते ही पाई-पाई लौटा देंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए, उनके वादे को याद दिलाया। कहा कि, जब लड़कियों की शादी होगी तो उनको सोने का सिक्का मिलेगा, ये सोने का (Alamgir Ate Gold Coin Meant For Daughters) सिक्का कहां गया? ये सोना का सिक्का आलमगीर आलम खा गया।

इसे भी पढ़ें – भाजपा झारखंड की छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर रही : मुख्यमंत्री सोरेन

श्री सरमा ने झामुमो-कांग्रेस-राजद पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि, 350 करोड़ रुपए घर से बरामद होते हैं। 20 तारीख को चुनाव के लिए मतदान होने वाला है, 43 सीट पर चुनाव हो चुका है। मैं कह सकता हूं कि बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि, जामताड़ा, राजगोहाल और पाकुड़ में था। लोगों ने मुझे बतायाजामताड़ा पाकुड़ साहिबगंज में शुक्रवार को स्कूल बंद होते हैं, क्योंकि लोगों को नमाज पढ़ना होती है। सरमा ने कहा कि,अगर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए स्कूल बंद होते हैं, तो मंगलवार को भी हनुमान पूजा के लिए बंद होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव : मतदान केंद्र पर वोट करने के लिए पत्नी साक्षी संग पहुंचे धोनी

Alamgir Ate Gold Coin Meant For Daughters – उन्होंने कहा कि, जो लोग शुक्रवार को स्कूल बंद करते हैं, उनको वोट नहीं देना है। रामनवमी का अगर कोई जुलूस निकलना चाहता हैं, दुर्गा पूजा का विसर्जन करने नहीं देते, लोहरदगा में विसर्जन करने नहीं देते। लेकिन मोहर्रम पर शोभा यात्रा निकाली जाती है, जुलूस निकलते हैं। मोहर्रम का जुलूस होता है तो हमारे हिंदू भाइयों को पीटा जाता है और पुलिस कुछ नहीं करती। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि झारखंड सरकार को सिर्फ घुसपैठियों से प्यार है। उन्होंने कहा कि, झामुमो-कांग्रेस- राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये घुसपैठियों की सरकार है।

Share.
Exit mobile version