रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठे प्रचार के माध्यम से उनकी और राज्य की छवि खराब कर रही है। भाजपा ने सोरेन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि झामुमो नेता ने विधानसभा चुनाव में
पहले ही (CM Soren On BJP) हार मान ली है।
इसे भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव : मतदान केंद्र पर वोट करने के लिए पत्नी साक्षी संग पहुंचे धोनी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रचार करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और उसने 95,000 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा, ‘‘तानाशाहों के पास अरबों रुपये हो सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि अनुचित तरीकों से जीत हासिल करने के बजाय सिद्धांतों पर अड़े रहना बेहतर है।’’
इसे भी पढ़ें – झारखंड नया इतिहास रचने को तैयार, NDA सरकार के शपथ ग्रहण में उपस्थित रहूंगा : PM Modi
CM Soren On BJP – भाजपा ने कहा कि ये आरोप सोरेन की हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने कहा,सोरेन की पोस्ट उनकी हताशा और निराशा को दर्शाती है। उन्हें समझ आ गया है कि वह लड़ाई हार चुके हैं और निराशा में इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। आरोप मनगढ़ंत, झूठे और सत्य से परे हैं।’ ये आरोप ऐसे समय लगाए गए जब राज्य में पहले चरण के तहत 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 43 सीट के लिए मतदान हो रहा है।