कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की तरह देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हुए सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर कई सवाल उठ रहे हैं.” देश में हो रहे चुनाव सुधार पर लोकसभा में जारी बहस में शामिल होते हुए अखिलेश यादव ने (support on electoral reforms) कांग्रेस के मनीष तिवारी की ओर से किए गए 3 मांगों का समर्थन किया. साथ ही उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में मरने वाले BLOs के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की.
उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कई बीएलओ की मौत पर पूर्व सीएम और एसपी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “अभी तक राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) बहुत दबाव में काम कर रहे हैं. अब तक 10 BLOs की जान जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें – आंध्र प्रदेश: पोती के साथ की थी दरिंदगी, अब हैवान दादा को 20 साल की सजा; पूरी कहानी
support on electoral reforms – लोकसभा में जारी चुनाव सुधारों पर बहस में बोलते हुए समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने दावा किया कि चुनाव होने से पहले चुनाव आयोग ने हजारों वोट हटा दिए और चुनाव आयोग की जरूरत के हिसाब से एफिडेविट जमा करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई.
देश में जारी चुनाव सुधारों पर कांग्रेस के साथ उसकी तीनों मांगों पर सहमति जताते हुए अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रह गया है. उन्होंने चुनाव आयोग के सदस्यों के लिए बने चयन पैनल में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश को शामिल किए जाने, एसआईआर को बंद कराया जाए क्योंकि कानून में इसका कोई प्रावधान नहीं है.

